गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: गैस सिलेंडर के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के बादपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि सिलेंडर के हिसाब-किताब को लेकर अभय सिंह और अभिषेक सिंह से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...