गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के कस्बा बरौत निवासी रोहित केसरी पुत्र हरिशंकर केसरी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने महज दस मिनट के भीतर एक लाख चौबीस हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर लगातार सात मैसेज आने के बाद पीड़ित को खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित रोहित केसरी ने बताया कि गत दिनों उनके मोबाइल पर अचानक बैंक से संबंधित एसएमएस आने लगे। उन्होंने मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए। महज दस मिनट के अंदर उनके खाते से सात अलग-अलग लेनदेन के जरिए रकम निकाली गई थी। किसी मैसेज में उनतीस हजार रुपये, किसी में पचास हजार रुपये तो किसी में पांच हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। इस तरह उनके खाते से कुल एक लाख चौबीस हजार रुपये निकल गए।घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल...