Gangapar News: सिरसा में बह रहा गंदा पानी, नालियां चोक
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: नगर पंचायत सिरसा में स्वच्छ भारत सुन्दर भारत एक सपना बन चुका है। नालियों में कचड़ा भरा पड़ा है, लोग जब भी सड़क पर चलते हैं, नालियों की बदबू से नाक पर रुमाल रख कर अपने गन्तव्य को जाते हैं। सबसे खराब हालत नगर पंचायत सिरसा के लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कालेज सिरसा के सामने है, जहां माह भर पहले जल निकासी के लिए बनाई गई नाली में कचड़ा भरा पड़ा है, नाली पर रखा गया ढक्कन क्षतिग्रस्त है। दुकानों के सामने कचड़ा व बदबूदार पानी लगातार बहने से दुकानदार व ग्राहक परेशान हैं, शिकायत करें तो किससे करें जब कोई सुनता ही नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.