गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के नवें दिन सोमवार को मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए बहरिया के प्रमुख देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।जुगनीडीह के शक्तिपीठ पिलखिन माता धाम, सिकंदरा काली माता मंदिर, कटनई में दुर्गा धाम मंदिर, करनाईपुर में दुर्गा माता मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों के साथ पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालओं की लंबी कतार लगी रही। चुनरी, नारियल बताशा, फूल-माला, हलवा पूड़ी खीर मां को अर्पित कर लोग मत्था टेका और अपने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर पूजा अर्चना कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Roorki News: महानवमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में हुआ कन्या पूजन यह भी पढ़ें- Roorki News...