गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: शनिवार के बजाय सोमवार को तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे पीड़ित संपूर्ण समाधान दिवस पहुंच अपनी फरियाद रखी। इस अवसर पर उपस्थित रही एसडीएम नीलम उपाध्याय, न्यायिक मजिस्ट्रेट मेजा प्रेमनारायण प्रजापति, खंड विकास अधिकारी मेजा अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुनने के बाद संबधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का जल्द निदान करने का निर्देश दिया।

जन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित सबसे अधिक मामले चकरोड़ नाली, तालाब पर अवैध कब्जे, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के रहे। जिनके निस्तारण के लिए एसडीएम ने राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर दी। हुल्का गांव से पहुंचे रविकान्त मिश्र ने बताया कि साहब ? बिजली विभाग के इंजीनियर उनकी बात नहीं सुनते, सभी इं...