गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। साहब बिटिया की दस दिन बाद सगाई है, उसका प्रेमी उसे भगा ले गया उसे बरामद कर लीजिए। हमारी इज्जत बचा लीजिए। यह गुहार प्रेमी के साथ भागी युवती के पिता ने पुलिस से लगाई है।बहरिया थाना के एक गांव की 24 वर्षीय युवती बीटीसी एक डिग्री कॉलेज से कर रही थी। उसी कालेज में थरवई थाना के एक गांव का युवक भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों में खूब अच्छी दोस्ती हो गई थी जो प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे वह एक दूसरे से मिलने लगे। यह सब जानकारी युवती के परिजन को हुई तो युवक से मिलने और बात करने का पाबंदी लगा दिया। जब दोनों के बात और मिलने पर पाबंदी लग गई तो युवक और युवती भागने का फैसला किया। युवती युवक के साथ दो नवंबर की शाम घर से भाग गई। युवती के भागने की जानकारी उसके पिता की हुई तो वह परिजन समेत परेशान हो ग...