Gangapar News: सावन में इंद्रेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ती है शिव भक्तों की भीड़
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: विकासखंड के गनेशीपुर गांव में गंगा तट के कछार क्षेत्र में स्थित इंद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि देवताओं के राजा इंद्र ने ऋषि दुर्वासा के श्राप से मुक्ति पाने के लिए यहां भगवान शिव की आराधना करते हुए शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी कारण इस पवित्र शिवलिंग का नाम इंद्रेश्वरनाथ पड़ा। वर्षों पुराना यह मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां वर्षभर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। मंदिर परिसर में विशेष रूप से सावन के प्रत्येक सोमवार, नाग पंचमी तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने पहुंचते हैं। इन पर्वों पर यहां भव्य मेले का आयोजन भी होता है, जिसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.