गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: दिघिया मिश्रपुर वाया ढिलिया मार्ग के नाले पर बनी पुलिया साल भर से टूटने से कई विद्यालयों के छात्रों व राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय समस्या विभागीय लापरवाही का खामियाजा पूरा क्षेत्र भुगत रहा है। मांडा क्षेत्र के जेएएम मुख्य मार्ग दिघिया से मिश्रपुर वाया ढिलिया मार्ग दूरी छह किमी के किमी चार पर स्थित बरहाकला ड्रेन प्रथम नाले पर बनी पुलिया टूट कर ध्वस्त हो गई है । इसी मार्ग के किमी तीन व चार में पिछले बरसात में अत्यधिक पानी भरने के कारण दो जगह सड़क काटकर उसमें पाइप डालकर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी द्वारा यह आश्वासन दिया जाता रहा कि जल्दी ही पुलिया बन जायेगी, लेकिन साल भर से पुलिया निर्माण को लेकर कोई भी काम नहीं हुआ। नाले पर टूटी पुलिया से पानी न निकल पाने के कारण बाढ़ की दशा हो जाती...