Gangapar News: सही दिशा और निरंतर प्रयास से मिलेगी सफलता
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: यूनिक पब्लिक स्कूल एवं विकास इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल ट्रेनर प्रो. डॉ. राजीव ओबेरॉय ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए सही दिशा, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा और कुछ कर गुजरने की क्षमता होती है। आवश्यकता केवल सही शिक्षा, सकारात्मक मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास की है। सही दिशा मिलने पर प्रतिभा सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने उद्देश्य को पहचानने, अपनी कमियों का ईमानदारी से मूल्यांकन करने और उन्हें लगातार सुधारने का आह्वान किया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.