Gangapar News: सहसों मंडल में भाजपाइयों ने की बैठक
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: भारतीय जनता पार्टी मंडल सहसों की कार्यसमिति की एक बैठक बुधवार को सहसों में आयोजित की गई।जिसमें संगठन के विभिन्न कार्यों के साथ-साथ आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मतदाताओं से संपर्क करने, मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने तथा नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने को लेकर रणनीति तैयार की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर भूपेंद्र मिश्रा, सूर्य मणि पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, रजुवेंद्र सिंह, राजधर दुबे, अमित कुमार द्विवेदी, प्रवीण जायसवाल, शुभम तिवारी, सुभाष शुक्ला, नागेंद्र शर्मा, लालमणि चौरसिया, नीतू भारतीय, पुष्पा प्रजापति, दीनानाथ पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.