Gangapar News: ससुराल में रखने को तैयार नहीं परिजन, एसीपी से लगाई गुहार
गंगापार, नवम्बर 22 -- Gangapar News: ससुराल में रहने का अधिकार पाने के लिए एक विवाहिता तीन साल से संघर्ष कर रही है। पिता के साथ ससुराल पहुंचने पर भी उसे घर में प्रवेश नहीं दिया गया। परेशान विवाहिता ने एसीपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। घूरपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी शिवधारी यादव ने वर्ष 2020 में अपनी बेटी रीता की शादी करछना थाना क्षेत्र के गड़ैला गांव में की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके गहने छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह मायके में रह रही है। पिता के साथ ससुराल पहुंचने पर भी घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। पुलिस एसीपी से मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.