गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी कौड़िहार में जुलाई और अगस्त माह के दौरान नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सर्पदंश के सात पीड़ित उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों का समय पर उपचार किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि सर्पदंश के सभी सात पीड़ितों का अस्पताल में उपचार किया गया। उन्होंने लोगों से सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की। बताया कि जुलाई और अगस्त में बारिश के कारण ग्रामीण सर्पदंश का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...