Gangapar News: सरकार ने योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाया
गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिये कार्य किया है। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उक्त बातें ब्लॉक फूलपुर के सभागार में सेवा सेतु अभियान को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल ने कहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्षो ने यह दिखाया है कि सुशासन कैसे होता है। ब्लॉक सभागार के इर्द गिर्द स्वास्थ्य विभाग,विकास विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,बेसिक शिक्षा विभाग,स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाये गये। प्रभारी बीडीओ देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, बीईओ प्रदीप कुमार सिंह, रमेश कुमार, रेनू, नीलम पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं की दी गई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.