गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को फूलपुर नगर पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरा नगर नात-ए-पाक और "नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर", "सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा" के नारों से गूंज उठा। जश्न के अवसर पर रात से ही नगर की मस्जिदों एवं प्रमुख स्थानों को झालरों और ट्यूब लाइटों से सजाया गया था।जश्ने ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी, उनकी सच्चाई, इंसानियत, भाईचारे और अमन के संदेश को याद किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे फूलपुर के विभिन्न मोहल्लों का परचम सिकंदरा रोड स्थित ईदगाह पहुंचा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तिरंगे के साथ निकला जश्ने ईद-उल-नबी का जुलूस, पढ़े नातिया कलाम ...