गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के समीप इरादतगंज-मानिकपुर तीसरी रेलवे लाइन परियोजना के किनारे स्थित सरकारी भूमि से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व जेसीबी मशीन लगाकर रात के समय हजारों घन फीट मिट्टी की खुदाई कर उसे बेच दिया गया। ग्रामीण प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खुदाई की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर खुदाई की गई है, वह भूमि भारत सरकार द्वारा इरादतगंज-मानिकपुर तीसरी रेलवे लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है। इसके समीप प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (पीपीसीएल) की अधिग्रहित भूमि भी स्थित है। ऐसे में यदि खुदाई रेलवे परियोजना अथवा कि...