Gangapar News: सम्मानित किए गए प्रगतिशील किसान
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: सोमवार को बारा क्षेत्र टिकरी कला में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के प्रगतिशील तीस किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, टिकरी कलां के पांचवी वार्षिक आम सभा द्वारा किया गया। एजीएम में आगामी रबी सीजन में एफपीओ द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही एफपीओ के माध्यम से शेयरधारकों एवं किसान सदस्यों को मिलने वाले संभावित लाभों एवं सुविधाओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से एसपीओ के डायरेक्टर्स रश्मि शुक्ला, अंकिता सिंह, राजा देवी, नेहा केसरवानी एवं आरती सिंह, सीईओ पंचायत शुक्ला, शेषमणि विश्वकर्मा, अभिषेक पांडेय, सुमित, अरुण शुक्ला आदि किसान मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.