गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: सोमवार पूरी रात और मंगलवार दिन में हुई बरसात के चलते मांडा बरौंधा मुख्य मार्ग पर स्थित हाटा साधन सहकारी समिति के अंदर व चारों ओर बरसाती पानी भर गया, जिससे लगभग तीन सौ बोरी खाद और समिति में रखे अभिलेख नष्ट हो गये। हाटा साधन सहकारी समिति के सचिव चंद्र जीत यादव ने बताया कि सोमवार को समिति में दो सौ बोरी यूरिया और लगभग सौ बोरी डीएपी खाद सहित अन्य खाद मिलाकर तीन सौ बोरी खाद बरसाती पानी से डूबकर खराब हो गई। खाद के अलावा समिति के लकड़ी के आलमारी में रखे तमाम अभिलेख भी बरसाती पानी से डूबकर नष्ट हो गये। मंगलवार को सारे मार्ग जलमग्न होने से समिति तक कोई कर्मचारी पहुंच ही नहीं पाया था । बुधवार सुबह जब सचिव सहित कर्मचारी समिति में पहुंचे, तो समिति से दूर दूर तक पानी भरा था और समिति भी जलमग्न थी ।हाटा गांव के तमाम ल...