गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: क्षेत्र की सहकारी समितियों में इन दिनों खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। बुदौना, उल्दा, कौड़िहार और सेरावां स्थित समितियों में यूरिया और एनपीके खाद उपलब्ध है। वहीं, डीएपी खाद की कमी बनी हुई है। इसके चलते डीएपी की जरूरत वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान समितियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। समिति सचिव पवनसुत शुक्ल ने बताया कि यूरिया और एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएपी खाद की मांग विभागीय स्तर पर भेजी गई है। जल्द ही डीएपी की खेप समितियों पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद की आवश्यकता के अनुसार ही खरीदारी करें और अनावश्यक रूप से भंडारण न करें। डीएपी उपलब्ध होते ही किसानों को नियमानुसार वितरण किया जाएगा। किसानों ने समय से डीए...