गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: क्षेत्र के सभी समितियों में डीएपी का अभाव लगातार बरकरार है। साधन सहकारी समितियों में डीएपी के बजाय ऊंचे दामों पर बिकने वाली यनपीके, ए यस और डीएसपी खाद जबरन भेजी जा रही है। मांडाखास समिति में धान में डालने‌ वाली खाद ए यस भेजी गई है, जबकि इस समय किसानों को अपने खेतों के लिए डीएपी खाद की सख्त आवश्यकता है। मांडा क्षेत्र में मांडा खास, कोसड़ाकला, महुआरीकला, बरहा कला, महेवा कला, चकडीहा, हाटा और मझिगवां सहित कुल आठ साधन सहकारी समितियां हैं। शनिवार को भी चकडीहा साधन सहकारी समिति में 1300 रुपये बोरी की डीएपी के स्थान पर 2500 रुपये बोरी की यनपीके खाद और मांडा खास समिति में डीएपी की जगह 1400 रुपये बोरी की एयस खाद उपलब्ध रही, जिसे कोई किसान लेना ही नहीं चाहता। समिति संचालकों का कहना है कि ए यस खाद धान के खेतों में...