गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: खरीफ सीजन में धान की फसल में खाद की बढ़ती जरूरत के बीच यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सैदाबाद क्षेत्र में किसानों को यूरिया के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। एडीओ सहकारिता दिलीप सिंह के अनुसार क्षेत्र की 11 साधन सहकारी समितियों में से नौ समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। इसके अलावा क्षेत्र की निजी खाद की दुकानों पर भी यूरिया का स्टॉक मौजूद होने का विभाग ने दावा किया है। धान की फसल में इस समय यूरिया की मांग बढ़ गई है। फसल की बढ़वार के लिए किसान खेतों में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: समितियों में यूरिया-एनपीके उपलब्ध, डीएपी की कमी ऐसे में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों के बीच बनी आशंका के बीच समितियों पर यूरिया मिलने से उन्हें राहत मिली...