गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के समाजसेवी और वरिष्ठ नेता पंडित नंद कुमार शुक्ल की तीसरी पुण्य तिथि पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूर्व प्रधान डॉ वीरेंद्र शुक्ल शास्त्री ने नंद कुमार शुक्ल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे कि समाज में अपनी बात बेबाकी से करते थे। जिसके चलते उन्हें समाज ने स्वीकारा और तबके ने उनकी एक अलग पहचान बनी। पूर्व प्रधान हरीराम त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र पाठक, मिथिलेश शुक्ल आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...