Gangapar News: समाजसेवी करवा रहे अधूरा कार्य पूरा
गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: रानीगंज से शंकरगढ़ तक सड़क निर्माण के बाद लंबे समय से सड़क की पटरियां नहीं बनाई गईं। इससे सड़क के किनारे गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ रास्ता राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रानीगंज से शंकरगढ़ तक सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराया गया था। कई स्थानों पर पटरी का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के समाजसेवी प्रभाष सिंह पटेल ने ग्राम प्रधान और नगर पंचायत अध्यक्ष समेत संबंधित जिम्मेदार लोगों से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जनहित में अपने निजी प्रयास से सड़क किनारे पत्थर गिरवाकर उसे बराबर कराने का कार्य शुरू करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.