गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा निवासी और लेड़ियारी मार्केट में सब्जी का व्यापार करने वाले व्यापारी अंकित केशरी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में व्यापारी और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर खीरी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अंकित केशरी पुत्र रमेश चंद्र केशरवानी लेड़ियारी मार्केट में सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, पांच अक्तूबर को सुबह लगभग 10:30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। तभी गांव के ही अभयराज, कमल पुत्र बदामू, सोनू कुमार व सचिन तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पिता रमेश चंद्र केशरवानी को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे दोनों को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जाते-जात...