गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के गंधियाव गांव में सबमर्सिबल चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों के हत्थे चढ़े आरोपी को पुलिस तीन दिन तक थाने में बैठाए रही, लेकिन उसके खिलाफ कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। मामला एसीपी तक पहुंचने पर जांच और कार्रवाई शुरू हुई। गंधियाव निवासी अजय यादव के घर के बाहर लगा सबमर्सिबल देर रात चोर खोलकर चार पहिया वाहन में रख रहे थे। कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीण जाग गए। चार आरोपी वाहन लेकर भाग निकले, जबकि एक आरोपी पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। आरोप है कि पूछताछ में आरोपी ने साथियों के नाम भी बताए, लेकिन उनकी तलाश नहीं की गई। क्षेत्र में यह भी चर्चा रही कि आरोपी के पिता से नया सबमर्सिबल दिलवाकर पीड़ित को प्रार्थना पत्र देने से मना कराया गय...