Gangapar News: सफाईकर्मियों ने मुख्य लिपिक के विरोध में किया प्रदर्शन
गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: नगर पंचायत सिरसा के लिपिक पर सफाईकर्मी अनिल कुमार के साथ अभ्रदता किए जाने के आरोप से नाराज सिरसा के अन्य सफाईकर्मियों व कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने लिपिक के खिलाफ कार्रवाई न होने तक कार्य बहिष्कार करने की बात करते हुए नगर पंचायत सिरसा के विभिन्न वार्डो में प्रदर्शन करते हुए कहा कि कार्यालय के निर्देश पर साफ-सफाई व अन्य शासकीय कार्य करने के बावजूद लिपिक ने अभद्रता की। अनिल कुमार ने एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय से मिलकर पत्र सौंप कार्रवाई की बात कही। उधर मुख्य लिपिक मो इस्त्याक ने सफाईकर्मी के द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कर्मचारी ने किसी बात को बेवजह बढ़ाचढाकर शिकायत की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: एसडीएम से मिले सिरसा के सभासद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.