Gangapar News: सप्ताहभर से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में यादव बस्ती
गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना,हिसं। करछना के भडेवरा गांव की यादव बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सप्ताहभर से जला पड़ा है। इससे पूरी बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की जहमत नहीं उठाई। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और बच्चों की पढ़ाई के साथ किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। आटा चक्की समेत छोटे कारोबार भी बंद हैं। ग्रामीणों में विभागीय उदासीनता को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अधिक लोड के कारण बार-बार जल जाता है। उन्होंने जेई अरुण कुमार समेत उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर तत्काल लगवाकर आपूर्ति बहाल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.