गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी पाल भाईचारा समिति की बैठक में सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से समाज के लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।विधानसभा सोरांव के देवगलपुर बन का पुरा मऊआइमा में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रयागराज प्रभारी डॉ. अवधनाथ पाल रहे।‌ कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव राम सुमेर पाल, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, जिला सचिव रामअवध पाल रहे।बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान संगठन के विस्तार और समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्याम सिंह यादव उर्फ बच्चा, विधायक गीता पासी, पूर्...