गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। झांसी-प्रयागराज स्नातक एमएलसी का मतदान शुक्रवार को खत्म हो गया। कोरांव के आठ बूथों पर मतदान के लिए अधिकृत 6703 मतदाताओं में 1942 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 1483 पुरुष और 387 महिलाएं शामिल रहीं। इस तरह कोरांव में महज 29 प्रतिशत के आसपास मतदान हो सका। नगर पंचायत के दो बूथों पर पर 489 मतदाता थे जिनमे 137 मत पड़े जबकि ब्लॉक के छह बूथों पर 6214 मतदाताओं में से 1805 मत डाला गया। यह जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल ने दी है। खास बात यह रही कि मतदान शुरू होते ही सपा और भाजपा समर्थकों में नोंकझोक शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : फर्जी वोट के आरोप, मंत्री कपिल देव और सपा जिलाध्यक्ष आमने-सामनेमतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों में कहासुनी पूर...