गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल युवक की दौरान इलाज मौत होने के बाद जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया।मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत नहवाई ग्राम पंचायत के मिश्रताली गांव निवासी 21 वर्षीय किशन मिश्र पुत्र अनिल मिश्र रविवार दोपहर बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर सुमतिया गांव के सामने सड़क हादसे में घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चोट अधिक होने के कारण उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को सायं पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां, भाई विशाल और बहन दीक्षा तथा राधा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। युवक काफी व्यवहार कुशल था, जिससे गांव के लोगों में भी काफी द...