गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत बेमरा में प्राथमिक विद्यालय बेमरा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने वर्षों से खराब पड़ी सड़क पर जलभराव होने से छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय के ठीक सामने सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। जलभराव के चलते सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल आने-जाने वाले लोगों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर जलभराव वाले स्थान पर गिर चुके हैं, जिससे लोग चुटहिल भी हुए हैं।सबसे अधिक परेशानी विद्यालय आने वाले छोटे बच्चों को हो...