गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: सड़क पर गड्ढा खोदने से रोकने पर आठ ज्ञात व तीन चार अज्ञात आरोपियों ने गर्भवती महिला सहित चार लोगों को पीटा। एक घायल को सीएचसी से यसआरयन प्रयागराज भेजा गया। तीन घायलों का सीएचसी में इलाज जारी है। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत मोनाई गांव निवासी राम शिव पुत्र सुक्खू ने थाने में तहरीर दी कि शनिवार को विपक्षी सतीश कुमार, रमेश कुमार, राज कुमार, उज्ज्वल, ननकऊ, कल्लू, प्रफुल्ल, बाबा निवासीगण मोनाई व अन्य तीन चार अज्ञात आरोपी लामबंद होकर आये। सभी आरोपी उनके दरवाजे के पास सड़क पर गड्ढा खोदने लगे। रोकने पर गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। शोरगुल सुनकर राम शिव के नागेश कुमार , राजेश कुमार व नागेश की गर्भवती पत्नी सीता देवी बीच ...