Gangapar News: सड़क पर गड्ढा, दुर्घटना की आशंका
गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: प्रयागराज -बांदा हाईवे से बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडर के मजरा कोटवारन का पूरा से चिल्ला गौहानी तक जाने वाली सड़क पर बना गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी मौन है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बनवाई गई पांडर के कोटवारन का पूरा से चिल्ला गौहानी संपर्क मार्ग दो प्रमुख सड़कों को जोड़ती है।इस मार्ग पर हाईवे से लगभग सौ मी आगे सड़क पर बना गड्ढा कुंए का रूप ले लिया है।अति व्यस्त मार्ग होने के कारण आए दिन दुर्घटना भी घटती है।इसी तरह ग्राम पंचायत तातारगंज में जल निगम पंप हाउस के पास भी सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों लल्लू सिंह, दिनेश केसरवानी,भोले पांडेय आदि ने बताया कि जानकारी के बावजूद विभागीय अधिकारी मौन है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.