गंगापार, नवम्बर 5 -- Gangapar News: ब्लॉक के सिलौधी कला की नई गढ़ी बस्ती में संपर्क मार्ग न होने से आक्रोशित गांव के लोग खीरी कोहडार मार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये। धरने के दूसरे दिन एसडीएम मेजा के निर्देश पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और बस्ती के लोगों से सड़क निर्माण को लेकर के वार्ता किया। नायब तहसीलदार ने नई गढ़ी जाने वाले मार्ग में आ रही बाधा का भी निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि लेखपाल एवं कानून की टीम गठित करके रास्ते की पैमाइश कराई जाएगी, जिससे नई बस्ती तक रास्ता बनाया जा सके। खीरी कोहडार मार्ग से जो रास्ता नई गढ़ी बस्ती के लिए बनाया जाना है, उसमें करीब 250 मीटर वन विभाग और काश्तकारों की जमीन पड़ रही है । वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि काश्तकारों की जमीन नहीं ली गयी है। वहीं काश्तकारों कहना है कि उनकी जमीन व...