गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: उरुवा ब्लाक के ठीक पीछे तहसील रोड पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़ांध और दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण कूड़े का ढेर सड़क तक फैल चुका है। आवागमन करने वाले लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से राहगीर सहित पड़ोस के लोग परेशान हैं। उरुवा की प्रजापति बस्ती के हरिशंकर प्रजापति, सूरज प्रजापति, सुनील केसरवानी आदि का कहना है कि बाजार में कूड़ा फेंकने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण व्यापारी सहित आसपास के लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंकते चले आ रहे हैं, जिससे कूड़े का अंबार लग चुका है। बताया कि सफाई कर्मी भी नदारत रहता है। बारिश के बाद कूड़ा सड़क तक फैल चुका है और दुर्गंध से लोग परेशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...