गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: क्षेत्र के कौड़िहार वाया कंजिया-पचदेवरा मार्ग पर पचदेवरा गांव के सामने तालाब से सटी सड़क लगातार कटाव की चपेट में आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र के साथ ग्रामीणों व राहगीरों ने मौके पर प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के किनारे स्थित सड़क का हिस्सा धीरे-धीरे कटता जा रहा है। यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो सड़क का बड़ा भाग तालाब में समा सकता है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Nawada News: जर्जर सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं ग्रामीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...