गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: मेजा खास कस्बा और आसपास के इलाकों में इन दिनों छुट्टा पशुओं का आतंक चरम पर है। दर्जनों की संख्या में घुमंतू गोवंश दिन-रात सड़कों पर घूमते रहते हैं। कभी ये पशु मेन चौराहे पर बैठ जाते हैं तो कभी अचानक दौड़कर सड़क के बीच आ जाते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेजा खास की मुख्य सड़क, तहसील मार्ग, मेजारोड संपर्क मार्ग और बाजार वाली सड़क पर सबसे ज्यादा खतरा है। झुंड में घूम रहे सांड और गायें अचानक वाहनों के सामने आ जाती हैं। बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार ब्रेक लगाते ही बाइक फिसल जाती है और सवार गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। पिछले एक महीने में ही आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे छुट्ट...