गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, इन गधों की वजह से आवागमन में यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परानीपुर सोरांव मार्ग पर मिश्रपुर गांव के सामने सड़क पर गड्ढा पाटने के लिए खुद गांव के लोग गिट्टी डाल रहे हैं, मिश्रपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुब्बालाल सोनकर ने बताया कि, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों से कई बार सड़क पर गिट्टी बिछाए जाने को लेकर बात हुई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, इन गुड्ढो की वजह से छात्र छात्राओं का स्कूल पहुंचना दूभर हो गया है। बरसात के दिनों में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो ज...