गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। संगठन के आह्वान पर वेतन-वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से समितियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पिछले पांच दिनों से समितियों में ताला लगाकर संबंधित सचिव लखनऊ रवाना हो गए हैं। दूसरी ओर खाद की उपलब्धता न होने से रबी की खेती प्रभावित होने से किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।साधन सहकारी समितियों के सचिवों की मांग है कि मानदेय या वेतन बेहद कम है, अतः उनको भी राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं और वेतन दिया जाए। तमाम सचिवों को समय से भुगतान न मिल पाने से उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट अनवरत बना रहता है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण ठप, समितियों पर भटकते रहे किसान परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो जाता है...