गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश की सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। आलू की बोआई और अन्य फसलों की तैयारी के लिए खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।उरुवा ब्लॉक की सभी समितियां सचिवों की हड़ताल से बंद पड़ी हैं। समितियों के बंद होने के कारण किसानों को मजबूरन निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है। जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस बारे में साधन सहकारी समिति जमुनापार के जिलाध्यक्ष एवं रामनगर समिति के सचिव जय कुमार तिवारी ने बताया कि समितियों में सचिवों की भारी कमी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सचिवों की हड़ताल से समितियों में तालाबंदी,खाद बिना खेती हो रही तबाह एक सचिव को तीन से चार अतिरिक्त समितियों का कार्यभार संभालना पड़ रहा है। उन...