गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: शुक्रवार की सुबह बगहा गांव स्थित एमएल पब्लिक स्कूल को जाने वाले मार्ग के पास तीन गोवंशों को मृत देख लोग सहम गए। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंच तरह-जरह का कयास लगाने लगे। सूचना पर पशु पालक घटना स्थल पर पहुंचा तो मृत गोवंशों को देख आंसू बहाने लगा। बोला कि उसने तो किसी का कुछ बिगाड़ा नहीं था, फिर उनके बेजुबानों के साथ ऐसा कैसे हो गया। उपरौड़ा गांव निवासी श्री कांत ने पशु पालन कर अपने परिवार की आजिविका चलाते हैं, उन्होंने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बगहा गांव के पास अपना पशुशाला बना रखा है। रोज की तरह गुरुवार की शाम को पशुओं को चारा पानी देने के बाद घर चले गए, सुबह लौटे तो उनकी तीन गोवंश पशुशाले से कुछ दूर मृत मिली। घटना की जानकारी उन्होनें पुलिस को दी तो चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ल पुलिस...