Gangapar News: संजीत बने महाराजा अवध निषाद के प्रांतीय अध्यक्ष
गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। निषाद पार्टी द्वारा प्रदेश में अलग अलग दस प्रांतों का निर्धारण करते हुए कुल दस प्रांतीय अध्यक्षों का चयन किया गया है। जिसमें निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद और प्रदेश प्रभारी बाबूराम की संस्तुति पर घूरपुर के कंजासा गांव निवासी संजीत निषाद को महाराजा अवध निषाद प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष का पद भार दिया गया है।संजीत निषाद को प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर निषाद पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.