गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: अपना दल के संस्थापक डा सोनेलाल पटेल के जन्मदिन पर लखनऊ में आयोजित जनसम्म्मान दिवस में सम्मिलित होने घूरपूर से अपना दल कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए। लखनऊ जाने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने घूरपुर में अपना एस आईटी मंच के जिला अध्यक्ष सचिन सिंह पटेल नेतृत्व में बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष छात्र मंच कुलदीप सिंह पटेल, अतुल सिंह, सोहन मांझी, रमेश पटेल, विमलेश पटेल जिला महासचिव, चंदन पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...