गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना,हिसं। विकास खंड करछना के न्याय पंचायत वरदहा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथी में मंगलवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षक संकुल किरण सिंह एवं दीपा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।50 मीटर बालक दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कैथी के दिव्यांश प्रथम तथा लिगदहिया के रितिक कुमार द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय लखरांव के अंकित ने पहला और लिगदहिया के आदित्य कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में विवेक कुमार (लिगदहिया) विजेता तथा प्रियांशु (कैथी) उपविजेता ...