गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए विशेष तैयारी की गई। स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कराई गई। भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा मंदिर परिसर में जो भी प्लास्टिकयुक्त कचरा है। वह बारिश होने पर नालों से होकर टोस नदी और फिर गंगाजी में जा रहा हैं। यह हमारे लिए शर्मनाक है। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर जाएं तो साथ में ले गए पॉलीथिन या प्लास्टिक सहित जो सामग्री हो उसको साथ में वापस लाकर कहीं नष्ट करें, न कि धार्मिक स्थलों पर फेंककर वहां गंदगी को बढ़वा दे। इस दौरान मेजा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, प्रधान भटौती मैना लाल निषाद, प्रधान भसुंदर सोनू पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोहड़ार राजू दुबे, रंजय मिश्रा, पप्पू केशरी, मुन्ना मिश्रा, आशुतोष ...