गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: सावन के आखिरी सोमवार पर सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लाइन में खड़े होकर प्रसाद लिया। सोमवार को श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं लाइन में लगकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक पूजा अर्चना की। सुबह पांच बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा , हर कोई भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आ था। सावन मास के सोमवार को भक्तों की भीड़ रही, इस पावन अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मह...