गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया के गोरापुर सिकंदरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास डॉ. शशि शेखर मिश्र ने दान की महिमा बताई। कहा कि मनुष्य को अपने अर्जित धन का कम से कम दसवां हिस्सा दान अवश्य करना चाहिए। यह दान केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्म शुद्धि और समाज कल्याण का मार्ग भी है। दान व्यक्ति को सांसारिक आसक्ति से ऊपर उठाकर परोपकार और संतोष की ओर प्रेरित करता है।कथा के माध्यम से उन्होंने भीष्म पितामह के जीवन प्रसंगों का स्मरण कराया। बताया कि मृत्यु शैय्या पर उन्होंने अपने परिवार और समाज को उपदेश दिया था कि राजा का प्रथम कर्तव्य है कि वह प्रजा का पालन पुत्रवत करे, न्याय और धर्म को सर्वोपरि रखे और अंत में प्रभु भक्ति के बल पर मोक्ष को प्राप्त करे। श्रीकृष्ण के समक्ष भीष्म का द...