Gangapar News: श्रद्धा पूर्वक विदा किए गए पितर, घाटों पर रही भीड़
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: सर्व पितृ अमावस्या पर सुबह से दोपहर बाद तक क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर पितरों के तर्पण और पिंडदान हेतु काफी भीड़ डटी रही। इस अवसर का गंगा घाट के पुरोहितों के अलावा नाई व पूजन सामग्री तथा माला फूल विक्रय करने वालों का काफी लाभ हुआ। शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर मांडा क्षेत्र के नरवर चौकठा, उमापुर कला, डेंगुरपुर, महेवा कला, बामपुर , बादपुर आदि तमाम गंगा घाटों पर पिंडदान कर पितरों को तर्पण करने वालों की काफी भीड़ रही । विभिन्न गांवों व बाजारों से गंगा घाटों तक लोगों को ले जाने व घर पहुंचाने वाले प्राइवेट वाहन चालकों ने भी अवसर का लाभ उठाते हुए दूने से अधिक भाड़ा वसूला, जिसे लेकर सवारियों और चालकों में किचकिच होती रही। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर: पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान करने उमड़े ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.