गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: हंडिया तहसील अंतर्गत धनूपुर विकासखंड के दुबेपुर बनपुरवा गांव में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी उमाशंकर यादव पुत्र भगौती प्रसाद यादव किराना स्टोर चलाते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।पीड़ित उमाशंकर यादव ने बताया कि आग में किराना स्टोर का सामान समेत गृहस्थी का सामान भी जलकर नष...