गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, वात्सल्य कैंपस, गौहनिया में बाल दिवस के अवसर पर शैक्षणिक प्रदर्शनी 'कैलाइडोस्कोप बहुरूपदर्शक एवं मनोरंजक बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा, रचनात्मकता, मनोरंजन और बाल प्रतिभाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। शैक्षणिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, कला, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), पर्यावरण, वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल, कलात्मक कृतियाँ एवं नवाचारी परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उनकी विषयगत समझ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और सृजनात्मक क्षमता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत विभिन्न मॉडल एवं परियोजनाएँ...