गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इन दिनों गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से पौराणिक तीर्थस्थल श्रृंग्वेरपुर धाम के घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए घाट पर लगी तीर्थ पुरोहितों की चौकियां सुरक्षित स्थानों पर हटा दी गई हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गंगा के लगातार बढ़ते वेग में निर्माणाधीन भजन संध्या केंद्र भी आ गया है।गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए कई गोताखोरों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा का जलस्तर स्थिर, तटवासियों को राहत अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं ब...